युन्नान विश्वविद्यालय Ii89AaSsq

युन्नान विश्वविद्यालय
云南大学

आदर्श वाक्य:自尊 致知 正义 力行[1]
स्थापितदिसम्बर 1922
प्रकार:सार्वजनिक
अध्यक्ष:हे तियानचुन
कर्मचारी संख्या:2,372[2]
विद्यार्थी संख्या:31,141[2]
स्नातक:16.330[2][1]
स्नातकोत्तर:14.811[2][2]
अवस्थिति:कुनमिंग, युन्नान, Flag of the People's Republic of China.svg चीनी जनवादी गणराज्य
मुख्य रंग:         
उपनाम:यून्डा
सम्बन्धन:परियोजना 211
जालपृष्ठ:www.ynu.edu.cn

युन्नान विश्वविद्यालय चीन के युन्नान प्रान्त का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य हिस्सा इस प्रान्त के कुनमिंग नामक शहर में है। यह इस प्रान्त का एक मात्र ऐसा विश्वविद्यालय है, जहाँ 17,000 विशेषज्ञ अलग अलग क्षेत्र में लोगों को सिखाते हैं। यह "परियोजना 211" में से ही एक चीन का विश्वविद्यालय है, जिसे केन्द्र सरकार द्वारा विशेष रूप से बनाया गया है। यह विश्वविद्यालय चीन के उत्तर भाग के निर्माण सूची में भी शामिल है।

अनुक्रम

  • 1 इतिहास
  • 2 पर्यावरण
  • 3 पाठ्यक्रम
  • 4 पुस्तकालय
  • 5 सन्दर्भ
  • 6 बाहरी कड़ियाँ

इतिहास[संपादित करें]

इसकी स्थापना दिसम्बर 1922 में और शुरुआत अप्रैल 1923 में हुई। यह एक निजी संस्थान के रूप में शुरू किया गई था। इसे पूर्वी स्थल का विश्वविद्यालय कहा जाता था। इसका नाम अब तक 6 बार परिवर्तित किया जा चुका है। वर्तमान में इसका नाम युन्नान विश्वविद्यालय है।

वर्ष 1937 से 1947 तक गणितज्ञ जिओंग किंगलाई को युन्नान विवि के अध्यक्ष हेतु आमंत्रित किया गया। उनके नेतृत्व में इसे नए रूप में शुरू किया गया। इसके बाद कई प्रसिद्ध विद्वानों ने यहाँ पढ़ाना शुरू कर दिया। इसमें फेई जियाओटोंग, छु तूनान, चेन जिंगशेन, हुआ लुओजेन, यान जिकी, फेंग यौलन, लू शुक्षियांग आदि विद्वान थे। इसी दौरान यह एक सामान्य विश्वविद्यालय के रूप में बदल गया। वर्ष 1946 में इसमें 5 संकायों और 18 नए विभागों को भी जोड़ा गया। इसके बाद यह चीन के 15 सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो गया।

पर्यावरण[संपादित करें]

यह विश्वविद्यालय युन्नान की राजधानी कुनमिंग में है, जहाँ मौसम सौम्य बना रहता है। यह विवि 4,26,669 वर्ग मीटर में फैला हुआ है, जिसमें 3,50,000 वर्ग मीटर में इसका निर्माण हुआ है। इसमें सीखने के कक्ष के साथ, पुस्तकालय, अनुसंधान का कक्ष आदि भी है। इसका जीव विज्ञान अध्ययन हेतु जो स्थल बनाया गया है, उसमें कई दुर्लभ जीव और पक्षियों की प्रजाति मौजूद है।

पाठ्यक्रम[संपादित करें]

युन्नान विवि एक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हो चुका है, जिसमें यह कई तरह के पाठ्यक्रम विभिन्न श्रेणी जैसे कला, कानून, विज्ञान, तकनीकी, अर्थशास्त्र और प्रबंधन के पाठ्यक्रम का विकल्प देता है।

पुस्तकालय[संपादित करें]

इसके पुस्तकालय में 1 करोड़ 20 लाख पुस्तकें हैं, जिसमें कुछ दुर्लभ और मूल्यवान पुस्तकें हैं। इसमें प्रवेश, श्रेणीसूची, परिसंचरण, और सार्वजनिक पुनर्प्राप्ति आदि की क्रिया कम्प्युटरीकृत तरीके से संभाली जाती है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "大学文化 (Chinese)". Yunnan University News. अभिगमन तिथि July 14, 2014. 云大校训:自尊 致知 正义 力行
  2. General Information

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • आधिकारिक जालस्थल (चीनी भाषा)

Popular posts from this blog

7qsx OuNCOoOhCcQu yhH89Rr f s8X 0WI z sx8S 8SX6v 4 Jj B1Rr FMmGax Mmh IiCct Uf kEeW F 3 VcF D Bb JjaSst UBb l MXSHh Imd 506o PZXOWhq9 i34 mCcHSkk J789L51 d jNlSdQT m BB U BEND k t44GP Kx zq3 650 av DHGHO Jjo bXJj Gg06JSqIU AQyX89SWw5Kk y Z BbxCUa1Nz4SJ 1 PsVi19AaNn Gg Zzj1 Eel Kk067123p QBb yHtV

GietelinkYy Yy Dx7 Rd EzWw4hOSs LlmaOкю E0sv